Araria News: वाहन चेकिंग के दौरान 22.5 लीटर विदेशी शराब बरामद
अररिया, जुलाई 14 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनएच 327ई पर टोल प्लाजा के समीप चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 221.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को भी धर दबोचा। पकड़े गए चालक की पहचान हरियाणा राज्य के कैथल जिले के पुंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथकर गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप गुजरने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टोल प्लाजा के पास पुलिस टीम को तैनात कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.