अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित गांव में विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। कई निर्णय लिए गये। संबंधित पदाधिकारियों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये गये। पोखरों के विकास के तहत मत्स्य पालन, मखाना की खेती, सोलर पैनल, सोलर लाइट तथा इको टूरिज्म को साथ जोड़कर विकास करने पर बल दिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर यूनिट/गतिविधियों का विकास करने का निर्णय लिया गया।सिलाई मशीन एवं बंबू हेंडिक्राफ्ट की ट्रेनिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर चर्चा की गयी.

विकास हेतु निर्देश कुर्साकांटा के लैलोखर में एक पीएचसी (एचडब्ल्यूसी...