अररिया, जुलाई 24 -- Araria News: पवन कुमार सिंह रानीगंज। एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- Araria News: लाखों का राजस्व देने के बाद भी रानीगंज बस स्टैंड बदहाल, जिम्मेदार मौन रानीगंज-अररिया मार्ग पर एनएच 327 ई पर बने रानीगंज बस स्टैंड जिले के बड़े स्टैंड में से एक हैं। लेकिन इस बस स्टैंड में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर है। आलम यह है कि इन दिनों बारिश के महीनों में हल्की सी भी बारिश होने पर पूरा बस स्टैंड कीचड़ व संघाड़ में तब्दील हो जाता है। रानीगंज बस स्टैंड में रोजाना करीब दस हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। रानीगंज का बस स्टैंड चारों और बदबूदार गंदगी फैली हुई रहती है। रानीगंज बस स्टैंड से राजधानी राजधानी पटना के लिए भी बसें खुलती है। पटना के अलावे पूर्णिया के लिए एक दर्जन से अधिक बसों का आना जाना रहता है। यही नहीं ...