Araria News: लचहा नदी में डूबे दूसरे बच्चे का शव दूसरे दिन बरामद, मचा कोहराम
अररिया, सितम्बर 14 -- Araria News: भरगामा । निज संवाददाता। शनिवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-5 होकर गुजरने वाली लचहा नदी में नहाने के दौरान नदी में दूसरे बच्चे का शव रविवार को दूसरे दिन बरामद कर लिया गया । शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ था। विदित हो कि शनिवार को सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या 8 के पांच बच्चे घर से करीब 4 किलोमीटर दूर रघुनाथपुर गांव स्थित लचहा नदी में नहाने पहुंचे थे । इसी दौरान सभी बच्चों को गहरे पानी का अंदाजा नहीं होने के कारण सभी बच्चे डूबने लगे । आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में डूब गया था । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.