Araria News: लगातार हादसे के बाद भी नहीं चेत रहा प्रशासन, एनएच पर बना गड्ढा बना जानलेवा
अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता अररिया-सुपौल एनएच 327 ई पर रानीगंज स्थित भरगामा मोड़ से लेकर खजूरी जेबीसी स्थित सुपौल सीमा तक सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह खजूरी बाजार और भरगामा के बीच ईट भट्ठा के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार पूर्णिया के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्य प्रकाश के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल युवक भी सहरसा मेडिकल कॉलेज का छात्र हंै और अपने ननिहाल रानीगंज जा रहा था। इसी दौरान ईट भट्ठा के समीप टर्निंग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.