अररिया, अक्टूबर 31 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। सिमराहा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार की देर संध्या सिमराहा थाना परिसर में बच्चों को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा और सुना तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने थाना परिसर में पहुंचे बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और आयोजन के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। त्कार्यक्रम की समाप्ति के बाद थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के महत्व के बारे में भी जानकारी दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : राष्ट्रीय एकता द...