अररिया, सितम्बर 10 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। 13 सितंबर को महावीर महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर बुधवार को आदर्श थाना परिसर में एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा के रूट, विधि-व्यवस्था, अतिक्रमण, रास्ते की मरम्मत, एलपीजी गैस की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संचालन समिति की ओर से भक्ति गीतों की सूची के साथ पेन ड्राइव भी प्रशासन को सौंपा गया तथा रूट परिवर्तन की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान शहर में अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। समाजसेवी गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'चाय बेचने वालों पर सख्ती तो शीश महल वालों पर भक्ति क्यों?' उन्होंने सदर रोड सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण का ...