Araria News: रावण दहन के बाद स्वच्छता अभियान में जुटे एसडीओ-डीएसपी
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान में विजयादशमी पर आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम के बाद शनिवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के बाद मैदान में फैले कचरे और प्लास्टिक को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए श्री रामनवमी रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश के नेतृत्व में समिति के सदस्य सुबह से ही सफाई में जुट गए। अभियान की खास बात यह रही कि फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने खुद झाड़ू थामकर सफाई की और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों की इस पहल से समिति के सदस्यों और मौजूद नागरिकों का उत्साह बढ़ा। स्वच्छता अभियान के दौरान पूरे मैदान की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.