अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रानीगंज के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया। सबसे पहले रानीगंज प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख अंजुम आरा ने झंडोत्तोलन किया। रानीगंज सर्कल कार्यालय में पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, रानीगंज थाना परिसर में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, बौंसी थाना में बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, डॉ भीमराम अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पवन कुमार पासवान, राजद कार्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, मदरलैंड पब्लिक स्कूल ने स्कूल के प्राचार्य प्रकृति जालान, दिशा पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक मिथिलेश कुमार, सीमांचल पब्लिक स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर ओबीदुल्ला जुनैद, ने झंडोत्तोलन किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: स...