अररिया, अगस्त 31 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पचीरा निवासी गुलसन कुमार, भागवत ऋषिदेव और कविलासा निवासी जितेंद्र यादव है। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...