अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को रानीगंज बाजार में चल रहे चार डेंटल क्लीनिकों का जांच की गयी। यह जांच रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार और प्रबंधक रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया। रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि रानीगंज के चार डेंटल क्लीनिक जिनमें एसके डेंटल, ओरो डेंटल, आशीष डेंटल और कुमार डेंटल शामिल है। जांच के दौरान हड़कंप मचा रहा। प्रबंधक ने बताया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अररिया के आदेशानुसार जो क्लिनिक पंजीकृत नहीं है एवं संचालित क्लिनिक में योग्यताधारी चिकित्सक नहीं है वैसे क्लिनिको का तुरंत के प्रभाव से बंद करने का आदेश है। पूर्व भी एवं बार-बार हिदायत ही जा चुकी है कि सभी डेंटल क्लिनिक क...