अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मझुआ में शनिवार को रसोइया चयन को लेकर पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्नी देवी ने की। बैठक में बीआरपी एमडीएम मोहम्मद शाहबाज अली, बीरेंद्र कुमार सिंह, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में विद्यालय के एचएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रसोइया की चयन को लेकर पौषक क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वीएसएस के अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि रसोइया चयन को लेकर केवल एक आवेदन माला देवी का प्राप्त हुआ है। बैठक में सर्वसम्मति से माला देवी का चयन किया गया। बैठक में सचिव रुक्मणि देवी, रविन्द्र कुमार, सदानंद मंडल, दिलीप यादव, महावती देवी आदि मौजूद थ...