अररिया, नवम्बर 29 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। यूरो व किडनी संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए अच्छी खबर है। हर हरेक तीसरे रविवार को निशुल्क इलाज किया जा रहा है। रेफरल रोड स्थित माता मरियम नर्सिंग होम परिसर में पटना के जीवनदान हेल्थ के प्रमुख चिकित्सक एवं पूर्व में आईजीआईएमएस से जुड़े चर्चित गोल्ड मेडलिस्ट यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर अकेला के नेतृत्व में रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने जांच व इलाज कराया। शिविर में करीब 150 यूरोलॉजी व किडनी से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें किडनी स्टोन, प्रोस्टेट की समस्या, यूरिन इन्फेक्शन, पेशाब में रुकावट तथा मूत्र मार्ग से जुड़ी अन्य बीमारियों से परेशान मरीज शामिल थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शक्तिवर्धक दवाओं का अधिक सेवन युवाओं में बढ...