अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दर्जनों युवाओं ने मुखिया रुबी शोएब के नेतृत्व में चहटपुर पंचायत को नशामुक्त बनाने का शपथ लिया। इस क्रम में मुखिया रूबी शोएब ने युवाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा किसी राष्ट्र की ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक होता हैं। समाज व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस क्रम में मुखिया रूबी शोएब ने युवाओं के साथ शपथ लिया कि ना केवल हम नशा से दूर रहेंगे, बल्कि अपने समुदाय, परिवार, मित्रों बल्कि स्वयं को नशा से दूर रखने में सहायता करेंगे तथा राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ नशामुक्त भारत अभियान का लिया शपथ इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम, मुखिया पेअतिनिधि...