अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार की रात से गुरुवार दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रुक-रुककर हुई बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का सबसे अधिक फायदा खेतों में लगी धान की फसल को मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसानों में खुशी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बारिश से मौसम सुहाना, धन सहित अन्य फसलों को फायदा। बारिश के बाद किसान अब धान की फसल में उर्वरक डालने की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से धान की फसल को अच्छी...