अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत की सूचना जैसे ही जयनगर एवं मौजहा गांव पहुंची, अचानक मातम पसर गया। माहौल गमगीन हो गया। मृतकों के घरों में अचानक कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों कि भीड़ मृतकों के यहां उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से हर किसी की आंखों से आंसू निकलने लगी। मृतक जयनगर वार्ड 3 निवासी राजेश ऋषि की एक बेटी दो बेटा को सहसा यह विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। वही मृतक के वृद्ध पिता मोहन ऋषि को लोग संभालने में जुट हुए थे। यह भी पढ़ें- Araria News: नहर में गिरी बाइक , दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर। वही मृतक की पत्नी कंचन देवी बेसुध पड़ी थी। रह रहकर अपने पति को खोज रही थी। गांव कि महिलाएं उसे संभालने में जुटी थी। घटना की सूचना मिलते ह...