अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: जोकीहाट (ए. सं)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बकरा और परमान नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है। इस वजह से निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बारिश का असर शहर से लेकर गांव तक साफ नजर आ रहा है। नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों पर बारिश का पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनेंस्थानीय हाईस्कूल का मैदान जलमग्न वहीं स्थानीय हाईस्कूल का मैदान पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो चुका है। इधर नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटीय इलाकों में कटाव की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है। नदी किनारे बसे गाँव के लोग कटाव के खतरे को देखते हुए भारी दहशत के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अपने आशियाने और खेतो...