अररिया, अक्टूबर 26 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी से फारबिसगंज की ओर जा रहा कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक सोमवार को मीरगंज अंडरपास के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ट्रक पलटने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोग ट्रक पर लदे कोल्ड ड्रिंक की बोतले लेकर जाने लगे। इसकी सूचना मिलने पर जोगबनी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से भीड़ को हटाया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत दलबल के साथ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...