अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स कॉ-आर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने, नशा उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई तेज करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर औषधि केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। वहीं पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा सोनापुर एवं सिकटी में एसएसबी की 52वीं वाहिनी द्वारा चिह्नित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जानकारी दी गई। मादक पदार्थों के विरुद्...