अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि ...या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों व घरों में सुबह से ही माता ब्रह्मचारिणी के मंत्र गूंजते रहे। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को विधि विधान से संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में जयकारे से गूंजते रहे। जिले में भी शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इसके पूर्व नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा हुई थी। वही मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर नानू ने पुष्पांजलि आर्पित की। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक ना...