अररिया, जुलाई 3 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के रहटमीना नवटोली वार्ड संख्या 13 में शौचालय बनाने के विवाद में घर में एक महिला के घर में घुसकर लूटपाट, छिनतई व दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पड़ोस के पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला किरण देवी पति ओम प्रकाश मंडल ने बताया कि उनके पति जालंधर में मजदूरी करते हैं। वे घर में अकेली रहती है। पड़ोसी जय प्रकाश मंडल, राजेन्द्र मंडल, बिमला देवी, छेपी देवी, श्याम सुंदर मंडल मेरा निजी जमीन पर शौचालय बना रहा था। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती का प्रयास मेरे द्वारा मना करने पर सभी मुझे घेर लिया और लात मुक्का से मारपीट करने लगा। उनलोगों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार कर गले में पहने चांदी क...