अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: महिलाओं को मिलने वाली फ्री कानूनी सुरक्षा की मिली विस्तृत जानकारी गैयारी पंचायत भवन में पांच दिवसीय कानून जागरूकता अभियान शुरू साइबर क्राइम, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा जैसे ज्वलंत विषयों पर की गयी चर्चा

कानून जागरूकता अभियान का शुभारंभ अररिया, वरीय संवाददाता अररिया सदर प्रखंड के गैयारी पंचायत सरकार भवन में पांच दिवसीय कानून जागरूकता अभियान शुरू हुआ। यह आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) मल्लापुरम सेंटर एवं अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला एवं सत्र सह अध्यक्ष न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव के आदेशानुसार पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा, पारा विधिक स्वयंसेवक विकास कुमार सिंह सक्रिय रहे। इस अभियान का नेतृत्...