अररिया, सितम्बर 12 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। आगामी 13 सितंबर को महावीर महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार की संध्या शहर में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस के महिला एवं पुरुष जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से शुरू होकर सदर रोड होते हुए सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी पहुंचा। यहीं से महावीर महोत्सव की शोभायात्रा निकलनी है। इसके बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तावित शोभायात्रा के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रूट का जायजा लिया। फ्लैग मार्च दरभंगिया टोला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: सदर रोड पहुंचा और पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद थाना परिस...