अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के एक प्रभारी राजस्व कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने मामला सामने आया है। इसका कारण दाखिल खारिज के नाम पर नजराना नहीं देने की बात कही गई है। इस संबध में पीड़ित जागीर पारसी पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 1 निवासी विकास मंडल पिता विंदेश्वर मंडल ने सोनामणि गोदाम थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित विकास मंडल ने बताया कि खाता 50, खेसरा 891, रकवा 21 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। छह नवंबर की रात्रि संबंधित राजस्व अमीन सह प्रभारी राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर दस हजार रुपया मांग की गई थी। मेरे द्वारा राशि नहीं देने की बात कहने पर संबंधित प्रभारी राजस्व कर्मचारी आक्रोशित होकर गन्दी गन्दी गली देते हुआ हत्या करने की धमकी दिया है। इसका ऑडियो उनक...