अररिया, नवम्बर 25 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। देव दीपावली के अवसर पर महाआरती पूजा कमिटी जिला अररिया के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम परमान नदी के तट स्थित त्रिशुलिया घाट पर भव्य महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। इस कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह के अलावा विधायक देवयंती यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, उद्यमी एवं व्यापार आयोग के सदस्य आलोक भगत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष सुराना, नप े उपाध्यक्ष गौतम साह सहित नवीन यादव, नीरज झा , शंकर ठाकुर आदि हुए। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की सदस्य श्रेया कुमारी, निधी कुमारी, सोनाक्षी, नेहा, नंदनी, डेज़ी, कुमकुम, साक्षी, निशा कोमल आंचल, दिपशिखा, वेवो, स्वीटी, ऐकता ,रजनी, स्वाती आदि क...