Araria News: भुगतान के अभाव में बीते आठ जून से बंद है 'दीदी की रसोई'
अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित दीदी की रसोई बीते 8 जून से पूरी तरह बंद पड़ी है। रसोई बंद होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन की व्यवस्था ठप होने से प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, जनरल वार्ड तथा ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों को नियमित एवं पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में परिजनों को मजबूरन बाहर के होटलों से महंगा भोजन खरीदकर लाना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है。
रसोई संचालन की जानकारी अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन तुलसी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य भर्ती मरीजों को स्वच्छ, ताजा और पौष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.