अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थायी धरनास्थल निर्माण की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड प्रशासन से जिला मुख्यालय की तर्ज पर भरगामा ब्लॉक परिसर में भी धरना स्थल के लिए शेडयुक्त निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आमजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धूप और बारिश के बीच भी शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर सके। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के जिला सचिव रामविलास यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में स्थायी धरना स्थल नहीं रहने के कारण लोगों को यत्र-तत्र धरना देना पड़ता है। इससे कई बार पदाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए ...