Araria News: भरगामा में 20.16 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.16 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक गैस लाइटर और 20 सिल्वर पन्नी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरैया पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी देवनारायण मंडल के पुत्र गुड्डू कुमार तथा वार्ड संख्या 15 निवासी स्वरूपलाल मंडल के पुत्र हरीलाल मंडल के रूप में हुई है।बताया गया कि भरगामा के प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस सशस्त्र बल के जवानों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 20.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट का अपाचे बाइक और एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.