अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा क्षेत्रवासी इन दिनों सियार के काटने से परेशान है। आए-दिन किसी न किसी गांव में सियार ने लोगों को काटकर जख्मी कर दे रहा है। पिछले चौबीस घंटे के अन्दर सियार ने पुन: तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार पैकपार गांव के मंटू मंडल को रविवार की शाम सियार ने काट लिया। इसी तरह भरगामा पंचायत निवासी ललन ऋषिदेव व सिरसिया कला पंचायत में मूलचंद्र पासवान को भी सियार ने अपना निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे उन्हें सोमवार को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर इससे एक दिन पहले शनिवार को भी सियार ने सिरसिया कला पंचायत में तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में देर शाम ...