अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। शनिवार की अहले सुबह नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर स्थित कष्टहारक महादेव मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम से लौट रहे 38 वर्षीय युवक को सर पर गोली मारकर जानलेवा हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मंदिर परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

घटना का विवरण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 14 निवासी 38 वर्षीय मुन्ना यादव पिता चंदेश्वरी यादव अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार की सुबह करीब चार बजे मानिकपुर स्थित इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर कुछ लोगों के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।...