अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: भक्तिभाव से मां खड्गेश्वरी महाकाली की हुई पूजा, उमड़ी भक्तों का जनसैलाब -मां काली को लगा महाभोग, प्रसिद्ध गायक द्वारा पूरी रात होती रही भजन कीर्तन, झूमते रहे भक्तगण -पांच किलोमीटर से अधिक किया गया था भव्य सजावट, कई जगहों से पहुंचे भक्तगण अररिया, वरीय संवाददाता रविवार रात प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में परम्परागत धार्मिक रीति-रिवाज के बीच काली पूजा हुई। पूजा को लेकर महाकाली मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया था। मां काली की विशेष पूजा अर्चना में हजारों श्रद्धालु शामिल हुये। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस पूजा में नेपाल सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मां के भक्त काली मां के दर्शन व आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह विशाल तोरण द्वार बना कर इन्हें रंग...