अररिया, अगस्त 22 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बोलबम के जयकारों के साथ शुक्रवार को फारबिसगंज के छुआपट्टी से करीब एक दर्जन से ज्यादा कांवरियों का जत्था देवघर स्थित बाबा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। सभी कांवरियों को जुट व्यवसायी संघ के पदाधिकारी व समाजसेवी मांगीलाल वायंवाला,पार्षद मनोज सिंह आदि ने जत्थे को केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व भोलेनाथ के जयकारा लगाते हुए भक्तों ने शहर के विभिन्न मंदिरों व शिवालय में जाकर पूजा-अर्चना की।इस मौके पर शहरवासियों ने सभी कांवरियों को अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं कांवरिया अजय कुमार कर्ण एवं विक्की साह, सुग्रीव तिवारी आदि ने बताया की मां गंगा में स्नान ध्यान करके सोमवार को सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर बाबा की नगरी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना ...