अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर बंद घर छोड़ पैतृक गांव जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। अररिया शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 में मंगलवार की रात अज्ञात शातिर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों के ताले व अलमारी-बक्से के लॉकर तोड़कर करीब तीन लाख 75 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों भाइयों के हिस्से से चोरी गई कुल संपत्ति का आकलन 9 से 10 लाख रुपये के बीच किया जा रहा है। पीड़ित परिवार में एक सदस्य सीमा सुरक्षा बल का जवान है, जो वर्तमान में देश की सीमा पर तैनात है। घर मे ताला बंद सपरिवार गये थे पैतृक गांव रहटमीना यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शहर के ओम नगर में बंद मकान का ताला तोड़ भीषण चोरी,बीएसएफ जवान के घर से ...