अररिया, जुलाई 14 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अबतक पूरी तरह सुधर नहीं पायी है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिलना तो दूर, दिन-रात बिजली की आंखमिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हाल यह है कि हल्की बारिश या मामूली हवा चलते ही पूरे प्रखंड की बत्ती घंटों के लिए गुल हो जाती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मौसम में जरा सा बदलाव आते ही बिजली काट दी जाती है। हल्की बूंदाबांदी या हवा बहने पर दिन-दिन भर बिजली गायब रहना अब यहां की नियति बन चुकी है। इसके अलावा, प्रखंड के कई गांवों और मोहल्लों में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिन्हें बदलने या मरम्मत करने की दिशा में विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Araria News: शह...