अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: पलासी.(ए.सं.)। प्रखंड के भीमा गांव की एक महिला बिजली करंट लगने से झुलस गयी। जानकारी अनुसार गुरुवार को पीड़िता ममता देवी अपने घर पर काम कर रही थी। इसी क्रम में उन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे वे बेहोश हो गयी। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में उक्त महिला को ईलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया। इस संबंध में डॉ. चंदन कुमार बताया कि उक्त महिला का ईलाज पीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...