अररिया, जुलाई 17 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। महलगांव थाना क्षेत्र के चौकता पंचायत के चौकता गांव के बाढ़ का पानी से भरा कुमराह धार में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृत किसान मो रज्जाक(45 वर्ष) उसी पंचायत के वार्ड नम्बर 8 का रहने वाला था।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया कि धार बाढ़ की पानी से लबरेज है। पार करने का कोई साधन नहीं है। रज्जाक अपना खेत देखने के लिए तैर कर धार पार कर रहा था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव के चपेट में आ गया। इसके डूब जाने से मौत हो गई। भारी मशक्कत के बाद ग्रमीणों की मदद से लाश को पानी से निकाला गया।

सरकारी सहायता घटना की सूचना मिलते मुखिया प्रतिनिधि रजी अहमद ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सात्वावना देते हुए सभी सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही घटना की सूचना सीओ को देने की बात ...