अररिया, अक्टूबर 3 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। शुक्रवार की शाम स्थानीय कॉलेज चौक स्थित सत्संग भवन के समीप झाड़ी से अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शव की स्थिति काफी खराब होने के साथ-साथ युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और शरीर डीकंपोज हो चुका है। इस कारण स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बाहर हत्या कर लाश छुपाने की आशंका, भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया शवपुलिस की संदेह पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर झाड़ी में फेंका गया होगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल...