अररिया, जुलाई 28 -- Araria News: पिछले करीब तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण धान उत्पादक किसानों के चेहरे पर मायूसी जाने लगी थी। खासकर जो किसान धान की रोपनी नहीं कर पाए थे वैसे किसान काफी परेशान दिख रहे थे लेकिन सोमवार की सुबह जिले के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के बाद छूटे हुए किसानों ने भी धान की रोपनी तेज कर दी है। बारिश के चलते जिले में धान की रोपनी एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। उम्मीद है कि जल्द धान की खेती का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सोमवार को बारिश होने के बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में छुटे हुए किसान धान की रोपनी करने में व्यस्त दिखे। यह भी पढ़ें- Araria News: शहर में सुबह जमकर हुई बारिश, बिजली गायबशहर में जल जमाव की समस्या जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो ग...