अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बुधवार को बाबा जलेश्वर नाथ शिव मंदिर से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा में श्रद्धालुओं ने त्रिशुलिया घाट पहुंचकर पवित्र जल ग्रहण किया और कांवड़ में जल लेकर बाबा अररिया नाथ ठाकुरबाड़ी के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। ठाकुरबाड़ी पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।कांवर यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...