Araria News: बादलों की चादर में लिपटा अररिया, बूंदाबांदी से जिले में बढ़ी ठंड
अररिया, अक्टूबर 29 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अररिया जिले में भी दिखने लगा है। जिले में बुुधवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की रात से ही आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है। रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ गया है। धूप के बीच अचानक गुलाबी ठंड से मौसम सुहाना महससू हुआ। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। सुबह और शाम के समय लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम का यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। बुधवार रात से आसमान में बादल छाए रहने के कारण गुरूवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सूर्यदेव बादलों की ओंट में छिपे रहे। बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.