Araria News: बथनाहा भटियाही में बैट्री चोरी के आरोप में दो धराये
अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना पुलिस ने बैट्री चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है इनके साथ से बैट्री भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले में बथनाहा थाना कांड संख्या 134/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भटियाही ततमा टोला वार्ड संख्या 25 निवासी बलराम कुमार (45), पिता रितकरण साह तथा फेना बेलाही वार्ड संख्या 11 निवासी मोहम्मद नौशाद (34), पिता मोहम्मद मुश्ताक शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Patna News: एटीएम से बैट्री चुराते दो बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.