अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के धर्मगंज गांव निवासी विजय कुमार मंडल ने बच्चों के झगड़े को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। दर्ज केस में मिथुन कुमार मंडल, ललिता देवी व विक्रम कुमार को आरोपी बनाया गया है। घटना बीते मंगलवार की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों के बीच के झगड़े को लेकर उक्त लोग अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मना करने पर बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Siwan News नागौली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, इस क्रम में लोहे के सरिया से जानलेवा प्रहार कर सिर जख्मी कर दिया। बचाने आयी पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए छिनतई ...