अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) की ओर से कुर्सकांटा प्रखंड के रहटमीना काबिलासा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 औऱ सिकटी प्रखंड के मुरारीपुर पहाड़ा कॉलोनी मे सखी वार्ता सह एमएचएम किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महादलित टोला की छात्र-छात्राओं एवं किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में ज़िला परियोजना प्रबंधक लोभा कुमारी ने बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृ...