अररिया, अक्टूबर 29 -- पोक्सो एक्ट और सुरक्षित बचपन पर जागरूकता Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। बाल अधिकारों की रक्षा, बाल सुरक्षा एव यौन उत्पीड़न के रोकथाम पोक्सो एक्ट अधिनियम, साइबर सुरक्षा एव सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में 26 अक्टूबर से ही सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में चलाए जा रहे इस अभियान का समापन 31 अक्टूबर को होगा। इसी सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गुरूवार को प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत, बोलो, बचाओ और बताओ विषय पर जागरुकता कार्यक्रम में बच्चियों को जागरूक किया गया। मौके पर जुडीशियल मजिस्ट्रेट सौम्या सिन्हा, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ,परमान...