अररिया, अक्टूबर 3 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता।सिकटी प्रखंड के बेंगा पंचायत स्थित वार्ड एक करहबाड़ी गांव होकर बहने वाली बकरा नदी डूबने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। मृतका विद्या कुमारी हिरन मंडल की नतीनी व राज कुमार मंडल की बेटी थी। विद्या अपने नाना हिरन मंडल के यहां करहबाड़ी में ही अपनी मां के साथ रह रही थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राघोपुर में बेरदह धार में नहाते समय सात वर्षीय बच्ची लापताघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर अन्य बच्चियों व महिलाओं के साथ विद्या भी बगल में बकरा नदी नहाने गई थी। स्नान करने के क्रम में अचानक वह गहरे पानी मे चली गई। हल्ला होने पर खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उनका शव बरा...