Araria News: फैंसी क्रिकेट मैच में डीसीए रेड ने डीसीए ब्लू को 29 रनों से हराया
अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: अररिया, एक संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम अररिया में खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में डीसीए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए ब्लू को 29 रनों से पराजित किया।
डीसीए रेड का प्रदर्शन डीसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में डीसीए ब्लू की पूरी टीम 17.5 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। डीसीए रेड की ओर से उज्ज्वल कुमार ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि देव झा ने महज 16 गेंदों में 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली। मोहम्मद हामिद ने डीसीए ब्लू के तरफ से 2 विकेट लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ब्लू की ओर से शदमान ने शानदार 53 रन (41 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) बनाए। उनके अलावा अक्षय कुमार बिश्वास ने 23 और आर्यन कुमार ने 18 रन का योगदान दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.