अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को 17 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस ने एक साइकिल सवार को रोक कर जब तलाशी लिया तो 17 बोतल शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मानिकपुर निवासी कृष्ण मोहन यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि साइकिल पर घूम-घूम कर शराब डिलीवरी की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...