अररिया, नवम्बर 4 -- Araria News: नरपतगंज। दीपावली को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती फुलकाहा बाजार में पटाखा दुकानदारों को प्रशासन ने सख्त हिदायत दी। दुकानदारों को वैध लाइसेंस के साथ निर्धारित स्थलों पर ही पटाखा बिक्री करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने दुकानों में अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने को कहा। भीड़भाड़ वाले स्थानों, आवासीय इलाकों और अस्पतालों के आसपास पटाखा दुकान लगाने से परहेज करने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री करने या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Delhi News: पटाखा दुकानों पर सुरक्षा जांचेगा अग्निशमन विभाग जरूरत प...