अररिया, अक्टूबर 24 -- फारबिसगंज में बिजली आपूर्ति बाधित Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व से पहले विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को फारबिसगंज शहर सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, फारबिसगंज में नया 33 केवी ब्रेकर लगाने का कार्य किया जाएगा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हॉस्पिटल रोड, ब्लॉक रोड, जुम्मन चौक, बियाडा, रेफरल रोड, कोर्ट परिसर, सुभाष चौक, स्टेशन चौक, बड़ा शिवालय, पोस्ट ऑफिस चौक, सुल्तान पोखर, कोठीहाट और दरभागिया टोला सहित नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले प्रभावित होंगे। इसके अलावा हरिपुर, रामपुर, परवाहा, किरकिचिया सहित प्रखंड के कई ...