अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की धुन के बीच नगर परिषद की मुख्य पार्षद बीना देवी ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर रहा। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ पंकज कुमार, डीसीएलआर अजीत कुमार, सिटी मैनेजर शशि आनंद सहित नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Araria News: राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के धुनों के बीच फारबिसगंज में शान से लहराया गया तिरंगा...